कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक, भरे मंच पर देखते-देखते कूदकर चढ़ा आया शख्स
Karnataka CM Siddaramaiah News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूका का मामला सामने आया है। बेंगलुरु में आयोजित लोकतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक शख्स अचानक से कूद कर भरे मंच पर दौड़ते हुए चढ़ गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान मंच पर सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद थे और अज्ञात शख्स मुख्यमंत्री के पास तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, समय रहते ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया।

लेकिन, एक-एक हुए इस वक्त के बाद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। फिलहाल उस शख्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही यह साफ हुआ है कि वह मंच पर किस इरादे से चढ़ा था।
सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध शख्स को पकड़ कर पुलिस कौ सौंप दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कार्यक्रम बिना किसी अन्य व्यवधान के जारी रहा।
#WATCH | Bengaluru: There was an alleged security breach during an event of Karnataka CM Siddaramaiah. An unidentified person ran towards the stage where CM Siddaramaiah was present, but he was stopped by the police pic.twitter.com/668Ks4ICXt
— ANI (@ANI) September 15, 2024












Click it and Unblock the Notifications