केरल: नफरत की आग में सुलग रहा अलाप्पुझा, धारा 144 लागू, जानें पूरा मामला

केरल: नफरत की आग में सुलग रहा अलाप्पुझा, धारा 144 लागू, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: 12 घंटे के अंदर केरल के अलाप्पुझा जिले में अलग-अलग पार्टियों के दो नेताओं की हत्या कर दी गई। नेताओं की हत्या से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ए.सिकंदर ने अलाप्पुझा जिले में धारा 144 लागू कर दी है। तो वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में हुई दो राजनेताओं की कथित हत्याओं की निंदा की है।

Recommended Video

    Kerala: 12 घंटे में दो राजनीतिक हत्या से सुलगी सियासत, Section 144 लागू | वनइंडिया हिंदी
    Section 144 imposed in Alappuzha after the life lost of BJP leader and SDPI leader

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 19 दिसंबर की सुबह अलप्पुझा जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह उनके घर में कुछ लोग घुसे और उनकी हत्या कर दी। इससे पहले शनिवार देर रात सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के नेता केएस शान की हत्या हुई थी।

    पार्टी ने हत्या का आरोप आरएसएस पर लगाया था। ऐसा माना जा रहा है कि एसडीपीआई नेता केएस शान के प्रतिशोध में भाजपा नेता की हत्या की गई है। 12 घंटे के अंदर अलाप्पुझा में दो नेताओं की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ए.सिकंदर ने अलाप्पुझा जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इन दोनों घटनाओं ने राज्य की सियासत को भी सुलगा दिया है।

    सीएम ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अलाप्पुझा में हुई दोनों नेताओं की हत्या की निंदा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा- ये इस्लामिक आतंकवादी समूह का काम
    केंद्रीय मंत्री वी.मुरलीधरन ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, मुझे बताया गया है कि आज सुबह बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह इस्लामिक आतंकवादी समूह का काम है, यह जानकारी एलेप्पी (अलाप्पुझा) से आ रही है। मैं राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं।

    क्या कहा एसपी अलाप्पुझा ने
    एसपी अलाप्पुझा जी.जयदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आवश्यकता है। एक हत्या कल रात और दूसरी आज सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। हमने धारा 144 लागू कर दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हत्याओं के बीच कोई संबंध है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+