अंग्रेजी के 1 की शक्ल में क्यों होता है राम-रहीम के भक्तों के गले में पड़ा लॉकेट?
आपने बाबा के गले में और उनके भक्तों के गले में एक खास तरह का लॉकेट देखा होगा।
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और खुद को भगवान बताने वाले गुरमीत राम रहीम को रेप के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है। सजा के पहले राम रहीम जज के सामने खूब गिड़गिड़ाया और माफी मांगी, लेकिन सीबीआई के जज ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाकर समाज को कड़ा संदेश दिया है। ]
Recommended Video

बाबा की अब आगे की जिंदगी के 20 साल जेल में कटने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हम आपको राम रहीम के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें बता रहे हैं। आपने बाबा के गले में और उनके भक्तों के गले में एक खास तरह का लॉकेट देखा होगा। इस लॉकेट को राम रहीम हमेशा अपने गले में पहनते हैं। आज हम आपको इस खास लॉकेट से जुड़े राज के बारे में बता रहे है।

बाबा का खास लॉकेट
राम रहीम खुद और उनके करोड़ों अनुयायी एक खास तरह की लॉकेट हमेशा अपने गले में पहनते हैं। आपको राम रहीम की अनेकों तस्वीरें मिल जाएगी, जिसमें उनके गले में एक खास तरह का लॉकेट दिख जाएगा। भक्तों और खुद राम रहीम का मानना है कि ये एक बेहद 'खास लॉकेट' है।

खास लॉकेट का राज
राम रहीम और उसके भक्तों के गले में ये खास लॉकेट रहता है, जो अंग्रेंजी के वन (1) के आकार का होता है। लॉकेट का रंग नीला होता है। इस लॉकेट का खास महत्व है।

लॉकेट में छिपा है संदेश
डेरा के अनुयायियों और राम रहीम के मुताबिक इस लॉकेट में 1 का आकार इसलिए हैं, क्योंकि इसके जरिए संदेश दिया गया है कि ईश्वर एक है और उसकी एक ही पहचान है।

खास होता है ये लॉकेट
इस लॉकेट में राम रहीम के दो गुरुओं के बाद सबसे नीचे उसकी फोटो लगी है। लॉकेट पर एक संदेश लिखा होता है।लॉकेट के निचले हिस्से में 'इन्सां' लिखा हुआ है।आपको बता दें कि डेरा समर्थकों के लिए 'इन्सां' सरनेम है।

देश-विदेश में बाबा के भक्त
डेरा के समर्थकों की तादात करोड़ों में है। देश-विदेश में डेरा सच्चा सौदा और बाबा राम रहीम के भक्त है। अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूएई में राम रहीम के भक्तों की संख्या अच्छी-खासी है। भारत की बात करे तो हरियाणा में ही डेरा के 25 लाख अनुयायी हैं।












Click it and Unblock the Notifications