सबसे बड़ा डॉन दाउद छिपा बैठा है यहां
मुंबई। जिसे पूरा विश्व ढूंड रहा है, डॉन दाउद इब्राहिम कहा छिपा बैठा है, इसकी जानकारी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक खूफिया एजंसियों को पता चला है कि पिछले दिनों ईद त्योहार के दौरान दाउद को देखा गया है। दाउद को नमाज अदा करते वक्त देखा गया है। इससे जुड़ी फोटो भी खूफिया एजंसी को हाथ लगी है।
बताया जा रहा है कि दाउद इब्राहिम पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर क्वालात गलूजई कस्बे की मस्जिद में ईद की नमाज के लिए गया था। नमाज पढ़ते वक्त उसे देखा गया है। उसके हुलिए के बारे में खूफिया एजंसी को पता लगा है कि दाउद ने फ्रेंच कट दाड़ी रखी हुई है और वह पहसे से ज्यादा बूढ़ दिखाई दे रहा था।
दाउद इब्राहिम नमाज अदा करने के बाद कबिलाई इलाके पैतिरका की तरफ चला गया था। खूफिया एजंसियों ने गृह मंत्रालय को इसकी तस्वीरें भेजी हैं। एक पास ली गई है तो दूसरी फोट दूर से ली गई है। यह भी बताया जा रहा है कि दाउद का फोन इंटरसेप्ट किया जा रहा है। दाउद ने जून-जुलाई माह में लंदन और बांग्लादेश दो-तीन फोन कॉल किए थे।













Click it and Unblock the Notifications