14 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में विदेश मंत्री यूक्रेन समेत इन मुद्दों पर देंगे बयान
नई दिल्ली, 11 मार्च। संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लोकसभा औरराज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बजट सत्र में देश के विदेश मंत्री एस जयशंका यूक्रेन और भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा को लेकर संसद में बयान देंगे। ऑपरेशन गंगा के तहत मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लाने में कामयाब हुई है।

बता दें बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ था और कोरोना के चलते इस बार बजट सत्र दो बार में करवाने का फैसला लिया गया था। पिछली बार कोरोना के चलते कई बार सत्रों में कटौती करनी पड़ी थी। वहीं इस बार कोरोना प्रोटोकाल के तहत संसद के दोनों सदनों को अलग-अलग शिफ्ट में बैठाया गया था ।












Click it and Unblock the Notifications