Covid-19 Vaccine: भारत बायोटेक की वैक्सीन पर चर्चा करेगी एक्सपर्ट कमेटी, क्या मिलेगी मंजूरी?
नई दिल्ली। Coronavirus Vaccine: भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ आपात इस्तेमाल के लिए ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को राष्ट्रीय ड्रग रेगुलेटर की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) से शुक्रवार को हरी झंडी मिल गई है। इस रेस में दूसरे नंबर पर मौजूद भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) पर विचार विमर्श के लिए आज SEC के तीसरे दौर की बैठक होगी। बता दें कि एसईसी के समक्ष शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट के बाद भारत बायोटेक ने अपने वैक्सीन पर प्रेजेंटेशन पेश किया था।

Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत बायोटेक की वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने में अभी समय लग सकता है। बता दें कि शुक्रवार को हुई बैठक में एक्सपर्ट कमेटी ने कोविशील्ड को मंजूरी दे दी थी लेकिन भारत बायोटेक से वैक्सीन संबंधित और डेटा मांगा था। कमेटी ने माना कि Covaxin को लेकर भारत बायोटेक से मिला डेटा पर्याप्त नहीं है, शुक्रवार को कमेटी ने वैक्सीन के लिए और अधिक जानकारी मुहैया कराने के कहा। हालांकि आज होने वाली बैठक में कमेटी Covaxin पर सहमत हुई तो उसे मंजूरी दी जा सकती है।
पूरे देश में लोगों को फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पूरे देश में सभी को कोरोना वैक्सीन फ्री में मुहैया कराई जाएगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजधानी में वैसे भी कोरोना वायरस का इलाज फ्री किया जा रहा है, तो वैक्सीन भी फ्री दी जाएगी। इसके बाद जब डॉ. हर्षवर्धन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ना केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश में ही वैक्सीन फ्री दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Vaccine Dry Run: कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन क्या होता है और क्या होगा उसके बाद, यहां जानें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications