दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, रफ्तार पर लगा ब्रेक
कोहरे की वजह से रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें पांच से छह घंटे तक देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। इसकी वजह से ठंड ने भी दस्तक दे दी है।

कोहरे की वजह से रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें पांच से छह घंटे तक देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
दिल्ली और लखनऊ में घने कोहरे की वजह से हवाई सफर भी प्रभावित हुआ है। दोनों शहरों में कई फ्लाइट कोहरे की वजह से देर हो गईं।
यूपी के कानपुर में ही कोहरे का असर देखने को मिला। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
कोहरे की वजह से बस और ट्रक में टक्कर
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घने कोहरे की वजह से एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications