श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, -29 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में सबसे ठंडा रहा द्रास
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम पारा शून्य 6.6 डिग्री से नीचे पहुचने से शुक्रवार की रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं पूरे देश भर में लद्दाख का द्रास सबसे ठंडा इलाका रहा। आप जानकर ही ठंड महसूस करने लगेंगे कि यहां पार माइनस 29 तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे न सिर्फ इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही बल्कि दिसम्बर में पड़ने वाली ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया।
Recommended Video

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, "द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 29 नीचे (-29 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जो आज जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में सबसे कम दर्ज किया गया है।" गुलमर्ग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास में ठंड इतनी ज्यादा है कि नदी-नाले पूरी तरह जम गए है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसम्बर से सबसे कठिन चालीस दिन की ठंड शुरू हो जाएगी, जिसको चिल्ले कलान कहा जाता है। इस के साथ ही घाटी और लद्दाख में ठंड का अटैक और ज्यादा हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 31 दिसम्बर तक कश्मीर और लद्दाख में नई बर्फ नहीं गिरेगी और दिन में अच्छी और खुला आकाश रहेगा, इसलिए ठंड कई गुना बढ़ सकती है जिसका असर समूचे उत्तर भारत पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications