VIDEO: कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज से बचाने के लिए पुलिस से भिड़ गईं प्रियंका गांधी
नई
Recommended Video

प्रियंका ने पूर्व सांसद को बचाया
यूपी सरकार के इजाजत मिलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का दिल्ली नोएडा बॉर्डर को पार कर गया है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कुछ और बड़े नेता मौजूद हैं। डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच झड़प भी हुई, पुलिसे ने इस दौरान हल्का लाठीचार्ज भी किया। इसे देखकर प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरीं और उन्होंने तुरंत कांग्रेस नेता को बचाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर को पुलिस की लाठियों से बचाया।

पुलिसकर्मी उनका सूट खींचता दिखा
इस बीच उन्होंने एक लाठी को भी पकड़ लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता को पुलिस की लाठियों से बचाते हुए सड़क के बीच से थोड़ा साइड में लेकर गईं और उन्हें बैठा दिया। घटना स्थल की कई तस्वीरें सामने उसमें एक पुलिसकर्मी उनका सूट खींचता दिख रहा है। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है।
कांग्रेस का सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिलने को राहुल गांधी बड़ी जीत बताया। उन्होंने बीजेपी द्वारा इसे फोटो खिंचवाने का मौका करार देने पर हमला करते हुए कहा कि जब स्मृति ईरानी चूड़ियां भिजवा रहीं थी तो क्या वो भी फोटो खिंचवाने के लिए भेज रही थी।












Click it and Unblock the Notifications