डीआरडीओ मिसाइल और स्ट्रैटेजिक सिस्टम के डीजी बनाए गए डॉ BHVS नारायण मूर्ति
नई दिल्ली, 30 जुलाई: वैज्ञानिक डॉ बीएचवीएस नारायण मूर्ति को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के मिसाइल और स्ट्रैटेजिक का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को उनकी नियुक्ति की जानकारी दी गई है। डॉ नारायण मूर्ति हैदराबाद में एक मिसाइल प्रयोगशाला के निदेशक के तौर पर भी काम कर रहे हैं। अब उनको ये नई जिम्मेदारी भी दी गई है।

बीएचवीएस नारायण मूर्ति मशहूर एयरोस्पेस वैज्ञानिक हैं। देश में मिसाइल प्रौद्योगिकी में उनका काफी योदगान है। तीन दशक से वो कई बड़ी संस्थाओं में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। अपने काम के लिए उनको भारतीय वैमानिकी सोसायटी ने रॉकेट और संबंधित प्रौद्योगिकी पुरस्कार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications