सीएम योगी का ऐलान: यूपी के 18 मंडलों में अटल के नाम पर बनेंगे बोर्डिंग स्कूल

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटली जी के नाम पर आवासीय विद्यालय बनाये जायेंगे। इसके साथ ही उनके नाम नाम पर बटेश्वर में एक स्मारक भी बनाया जा रहा है। राजधानी के लोकभवन में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।

सीएम योगी का ऐलान: यूपी के 18 मंडलों में अटल के नाम पर बनेंगे बोर्डिंग स्कूल

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल जी की 25 फुट की प्रतिमा का लोकार्पण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी सभी की जुबां पर अटल जी का ही नाम है।

हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान है। अटल जी की नजर में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं था। वो सदैव कहते थे कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, बदनामी से डरता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के विचार प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने राजनीति में पारदर्शिता का काम किया है। उन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+