केरल में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 4 जिलों में स्कूल किए गए बंद
केरल में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूलों मे छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। केरल के चार जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया या है। दरअसल मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 23 जुलाई से 26 जुलाई तक कई शहरों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके बाद स्कूलों को बंद कर दिया या है।
जानकारी के अनुसार केरल के चार जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया या है। वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर और मलप्पुरम में आज सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

वहीं डीएम की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि प्रोफेशनल कॉलेज और आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड के स्कूल भी मंगलवार को बंद रहेंगे। भारी बारिश के चलते सोमवार को भी स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
कासरगोड़ जिले में होसदुर्ग और वेलरीकुंडू तालुक में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। हालांकि यहां कॉलेज खुले रहेंगे। कन्नू यूनिवर्सिटी के पीएससी परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों से कहा गया है कि जहां पर जलभराव है उन इलाकों से दूर रहें।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। एर्नाकुलम, ईडुकी, थ्रिसूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कासरगोज, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दो नाबालिग बच्चे हादी और हाशिर की वायनाड जिले में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार जब दोनों ट्यूशन जा रहे थे, इसी दौरान वो एक गहरे नाले में गिर गए। जबकि थ्रिसूर में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications