रायपुर: घर में सेक्स रैकेट चलाता था स्कूल टीचर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूल के एक टीचर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा दो महिलाओं की भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि टीचर की मिली भगत से बीते कई महीनों से सेक्स रैकेट चल रहा है। उसके घर में कई महिलाएं और पुरुष आते रहते हैं।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और टीचर को फर्जी ग्राहक बनकर फंसाया। टीचर ने ग्राहक बने पुलिसवाले से 6000 रुपये में सौदा मंजूर किया था।
रंगे हाथ पकड़ा गया टीचर
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए टीचर की पहचान नारायण साहू के रूप में हुई है। उसने ग्राहकों को महिलाओं से मिलने के लिए अपने घर में बुलाया था, जब पुलिस ने छापा मारा। दोनों महिलाओं ने बताया कि वे गरियाबंद की रहने वाली हैं।
अलग-अलग जिलों से करता था लड़कियों की सप्लाई
आरोपी टीचर बीते कई महीनों से सेक्स रैकेट चला रहा था और अलग-अलग जिलों से लड़कियां लाता था। वह अक्सर किराए के घर में रहता था। वह मूल रूप से जमगांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मानव तस्करी निषेध कानून की धारा 3, 4,5,6 और 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications