School Holidays List in October: अक्टूबर में आधा महीना छुट्टियों से भरा, जानिए कब-कब रहेंगे स्कूल बंद?
School Holidays in October: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है और इसी वजह से स्कूलों में काफी छुट्टियां होने वाली हैं इसलिए छोटे बच्चों की तो मौजा ही मौजा है। इसी महीने में नवरात्रि है और इसी महीने में दशहरा जिसके कारण अक्टूबर के पूरे महीने में एक-दो दिन नहीं बल्कि 14 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। यहां हम आपके लिए अक्टूबर में होने वाली स्कूल हॉलीडे की लिस्ट, जिसे देखकर आप यहां पर बच्चों संग कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अक्टूबर में इन तारीखों को रहेंगे स्कूल बंद
- 1 अक्टूबर: रविवार
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
- 7 अक्टूबर: शनिवार
- 8 अक्टूबर: रविवार -
- 14 अक्टूबर: शनिवार
- 15 अक्टूबर: रविवार
- 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर: महा पंचमी - दशहरा/विजया दशमी (6 दिन)
- 28 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती
- 29 अक्टूबर: रविवार
खास बात
यह लिस्ट हर स्कूलों के लिए अलग-अलग हो सकती है क्योंकि कई स्कूलों में अक्टूबर के महीने में छात्रों के लिए अलग-अलग डेट पर छुट्टियां होती हैं। लेकिन फिर भी इस महीने में हर जगह स्कूलों में दस दिन ज्यादा का अवकाश है।
गांधी जयंती
गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस है, जिसे हमारे देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। महात्मा गांधी ने पूरे देश को सत्य और अहिंसा का पाठ सिखाया था। उन्हें लोग प्यार से 'बापू' कहते हैं। उनके लिए पहली बार 'महात्मा' शब्द नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने प्रयोग किया था।
महर्षि वाल्मिकी जयंती
वाल्मीकि जी का जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा को हुआ था, जिसे कि पूरा देश महर्षि वाल्मिकी जयंती के रूप में मनाता है। इस बार ये पावन दिन 28 अक्टूबर को है। इन्होंने ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की रचना की थी।
नवरात्रि
इस बार का नवरात्र पूरे 9 दिन का है जो कि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 23 अक्टूबर 2023, सोमवार को होगा। दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications