School Holiday: इस राज्य में मकर संक्रांति पर हो गई बच्चों की बल्ले-बल्ले, स्कूलों में हुई इतने दिनों की छुट्ट
School Holiday: उत्तर भारत और पर्वतीय प्रदेशों में भारी ठंड और शीतलहर की वजह से स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर स्कूलों को दोबारा बंद करने का फैसला लिया गया है। इसी बीच मकर संक्रांति, लोहड़ी और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण भी अलग-अलग राज्यों में 13 और 14 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तरायण और पोंगल जैसे त्योहारों की वजह से लंबी छुट्टी मिल रही है।
त्योहारों के मौसम में एक ऐसा राज्य भी है जहां छात्रों को राहत देते हुए लगातार पांच दिनों तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। तेलंगाना में मकर संक्रांति के मौके पर एक सप्ताह की छुट्टी दी गई है वहीं तमिलनाडु में भी लगातार 5 दिन तक स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।

School Holiday: तमिलनाडु में 14 से 18 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
- तमिलनाडु सरकार ने पोंगल और इससे जुड़े अन्य पर्वों के चलते राज्यभर के स्कूलों में 14 जनवरी से 18 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है।
- इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख और पारंपरिक फसल पर्व है, जिसे पूरे राज्य में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
- यह त्योहार फसल कटाई, सूर्य उपासना और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पोंगल के अवसर पर गन्ना, हल्दी और नई फसल से जुड़े अनुष्ठान किए जाते हैं।
- इस पर्व को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने इसे आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है।
Tamil Nadu School Holiday: 15 जनवरी को पोंगल पर्व की छुट्टी
14 जनवरी को जहां देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति मनाई जाएगी, वहीं तमिलनाडु में इसी दिन दोपहर 3:13 बजे से थाई पोंगल की शुरुआत होगी। इसके चलते 15 जनवरी को राज्य में पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है। कुछ स्थानों पर 14 जनवरी को भी स्कूलों में छुट्टी या सीमित कक्षाएं हो सकती हैं। पोंगल शब्द का अर्थ 'उफनना' होता है। इस दिन मिट्टी के बर्तन में दूध और चावल पकाया जाता है, जो उफनकर बाहर आता है और इसे खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
16 जनवरी को तिरुवल्लुवर जयंती पर अवकाश
16 जनवरी को महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की जयंती के उपलक्ष्य में भी तमिलनाडु में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस अवसर पर हाल ही में तिरुक्कुरल से जुड़ी कई नई शैक्षणिक और साहित्यिक पहलें भी शुरू की गई हैं। 17 और 18 जनवरी को शनिवार-रविवार है। इस तरह से बच्चों को लगातार 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications