School Holiday: 'कहीं त्योहार, कहीं मौसम खराब', 30 जनवरी को कहां खुले हैं स्कूल?
School Holiday: देश के कई राज्यों में अभी भी स्कूल बंद चल रहे हैं, तो वहीं कुछ प्रांतों में स्कूल खुले तो हैं लेकिन वहां पर समय में बदलाव हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में काफी सवाल चल रहे हैं कि क्या आज स्कूल खुले हैं या नहीं, चलिए विस्तार से जानते हैं कि शुक्रवार को कहां-कहां-स्कूल खुले है और कहां -कहां नहीं?
School Holiday: महाराष्ट्र में स्कूल हैं बंद
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में दुखद निधन के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक शोक अवधि के हिस्से के रूप में पूरे राज्य में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की। राज्य भर10:41 PM 1/29/2026 के सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 30 जनवरी, 2026 तक बंद हैं।

School Khule ya Band: तेलंगाना में स्कूल हैं बंद
तेलंगाना में आज मेदाराम जतारा की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद हैं,कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल और कॉलेज 31 जनवरी तक बंद रह सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं आया है, इसलिए छात्रों को अपडेट के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। मुलुगु जिले के अधिकारियों ने बताया कि आज सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मालूम हो कि मेदाराम सम्मक्का-सरलम्मा जतारा को एशिया का सबसे बड़ा आदिवासी त्योहार है, जिसमें शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से भारी संख्या से लोग आते हैं।

School closed or Open: क्या दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी है ?
दिल्ली में स्कूल की छुट्टी को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। अभी तक के हिसाब तो स्कूल-कॉलेज खुले ही हुए हैं, हालांकि, अगर भारी बारिश होती है या मौसम से जुड़ी कोई और समस्या होती है, तो अथॉरिटी स्कूलों को बंद कर सकती है। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टी के बारे में किसी भी अपडेट के लिए स्कूल या एजुकेशन डिपार्टमेंट से ऑफिशियल नोटिस का इंतज़ार करें।
School Holiday: क्या यूपी में खुले हैं स्कूल?
उत्तर प्रदेश के स्कूल कल सामान्य एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार खुले रहेंगे। ठंड की लहर के कारण बंद रहने के बाद रेगुलर क्लास फिर से शुरू हो गई हैं। फिलहाल स्कूल की छुट्टी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को स्कूल के सामान्य समय और अपने-अपने स्कूलों द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

School Reopen: क्या साउथ इंडिया में खुले हैं स्कूल?
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को तमिलनाडु, केरल , कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में स्कूल खुले हुए हैं, हालांकि मौसम विभाग आने वाले मौसम पर नजर रखे हुए हैं, उसके मुताबिक एक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार दिख रहे हैं, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश होने की आशंका है, अगर ऐसा हुआ तो फिर से इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications