दिल्ली में डीटीसी बस से टकराकर पलटी स्कूल बस, 6 बच्चे घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नायारणा में गुरुवार सुबह स्कूल बस और क्लस्टर बस की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूल बस में 27 बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 6 बच्चे घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस पूरी तरह पलट गई। जानकारी के मुताबिक ये स्कूल बस राजेंद्र नगर स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की है।

delhi, accident, bus, school bus, students, school students, naraina, north delhi, delhi police, दिल्ली पुलिस, स्कूल बस, कल्सटर बस, स्कूली छात्र, नारायणा, उत्तरी दिल्ली, बसों की टक्कर, दुर्घटना

हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल की बस यूटर्न ले रही थी और दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही डीटीसी की क्लस्टर बस ने उसे टक्कर मार दी। घायल छात्रों को कपूर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। 4 छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है बाकी दो को भी जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी।

मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों बसों के ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। घटना की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच नारायणा पुलिस थाने के एएसआई सुशील कुमार को सौंपी गई है। बस में छठी से लेकर 12वीं तक के छात्र सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+