गोवा में नए विधानसभा सत्र का आह्वान, भाजपा का सीएम चेहरा अब तक तय नहीं

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया है।

नई दिल्ली, 13 मार्च। गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से 20 भाजपा की झोली में गई हैं। देश के सबसे छोटे राज्य के विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election) में बड़ी पार्टी बीजेपी ने एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया है।

J P Nadda

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन चार राज्यों में सबसे अच्छा रहा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में पूर्ण प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा करने वाली बीजेपी गोवा (Goa Assembly Election) में बहुमत से चूक गई। गोवा में कांग्रेस को 11 सीटें मिली वहीं आम आदमी पार्टी पहली बार यहां 2 सीट जीतने में कामयाब रही। 40 विधानसभा सीट वाले देश के इस सबसे छोटे राज्य में बीजेपी के हाथ 20 सीटें ही लगी है। ऐसे यहां पूर्ण बहुमत की सरकार संभव नहीं है। वहीं भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि गोवा में महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है।

टल सकता है शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल
अब गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने नए विधायकों को शपथ दिलाने लिए बुलाया है। इसके लिए 15 मार्च को राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। वहीं भाजपा ने गोवा में अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की है। इससे पहले राज्यपाल द्वारा निर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को 14 मार्च को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद अन्य विधायकों को सपथ ग्रहण कराया जाएगा। गोवा के राज्यपाल की ओर जारी पत्र में 15 मार्च सुबह 11:30 बजे नई विधानसभा बुलाने का जिक्र है।

भाजपा का अब तक सीएम चेहरा घोषित नहीं
गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल सब के मन में है। भाजपा की ओर से अभी तक इस संशय का समाधान नहीं किया गया है। भले ही गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एक बार फिर से खुद के सीएम बनने का दावा कर रहे हों लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा आलाकमन को ही करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+