Lockdown में मिली छूट के पहले दिन कहीं खुले ऑफिस तो कहीं पर उड़ी नियमों की धज्जियां, तस्वीरें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया था, हालांकि आज से कई इलाकों में लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है, लेकिन छूट मिलते ही कहीं तो लोगों में काफी खुशी देखी गई तो कहीं पर लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ाईं।

 Lockdown में मिली छूट के पहले दिन ऐसा रहा देश का नजारा

COVID19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर 24 मार्च को बंद किए गए लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय आज से फिर से काम शुरू हुआ है, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया, लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए गोल घेरे बनाए गए, बता दें कि देश में जहां कोरोना वायरस के अधिक मामले हैं वहां सबकुछ पहले की तरह ही बैन है, लेकिन जहां हालात बेहतर हैं, वहां आज से कुछ छूट दी गई है।

 Lockdown में मिली छूट के पहले दिन ऐसा रहा देश का नजारा

MNREGA का काम भी शुरू

पुदुचेरी में ग्रामीण गरीबों को रोजगार देने वाला MNREGA का काम आज शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच श्रमिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करके अपने काम को फिर से शुरू किया।

 Lockdown में मिली छूट के पहले दिन ऐसा रहा देश का नजारा

यूपी का प्रयागराज भी उन जिलों में शामिल है, जहां आज से लॉक डाउन में थोड़ी रियायत दी गई है। छूट के पहले दिन जहां आम दिनों के मुकाबले सड़कों पर आज ज़्यादा चहल पहल देखने को मिली, यहां आज से सरकारी दफ्तरों में भी काम-काज शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन दफ्तरों में सन्नाटा ही पसरा रहा क्योंकि सिर्फ एक तिहाई कर्मचारी ही आज ऑफिस आए थे।

 Lockdown में मिली छूट के पहले दिन ऐसा रहा देश का नजारा

तो वहीं बिहार में आज से सरकारी कार्यालय में कामकाज शुरू हो रहा है, साथ ही साथ निर्माण का भी भी शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई है, 3 हजार उद्योग भी शुरू हो रहे हैं लेकिन इन सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्त तरीके से पालन करने को कहा गया है।

 Lockdown में मिली छूट के पहले दिन ऐसा रहा देश का नजारा

जबकि कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई के गोरेगांव से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई।जहां सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखी तो वहीं मुंबई वेस्टर्न हाईवे पर जाम जैसे हालात देखने को मिले,जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, इस फोटो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि गोरेगांव भी कोरोना से काफी प्रभावित एरिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+