9 सवालों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट करेगा निर्णय, नोटबंदी असवैंधानिक है या नहीं
देश में नोटबंदी का फैसला असंवैधानिक है या नहीं, इस पर फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट ने नौ सवाल तय किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी।
नई दिल्ली। देश में नोटबंदी का फैसला असंवैधानिक है या नहीं, इस पर फैसला लेने के सुप्रीम कोर्ट ने नौ सवाल तय किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश टी एस ठाकुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच कर रही है।

मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल करते हुए कहा कि अगर आप 24000 रुपए हर सप्ताह निकालने की सुविधा एक व्यक्ति को नहीं दे पा रहे हैं तो ऐसा फैसला क्यों किया गया।
केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार यह बताएं कि क्या जिला कॉपरेटिव बैंक में पुराने 500-1000 रुपए के नोटों को जमा किए जाने की अनुमति दी जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या इस बात को सुनिश्चित किया जा सकता है कि एक व्यक्ति एक सप्ताह में 24,000 रुपए निकाल सकें।
सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही केंद्र सरकार से जवाब देने के लिए कहा है कि क्या सरकारी अस्पतालों में पुराने 500-1000 रुपए के नोट इस्तेमाल की सीमा सरकार बढ़ाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से नोटबंदी के फैसले को लागू करने को लेकर सवाल करते हुए पूछा है कि क्या जब आप विमुद्रीकरण को लेकर पॉलिसी तैयार कर रहे थे तो क्या गोपनीय था?
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा है कि आपने एक दिन में बैंक खातें से 24000 रुपए निकालने का नियम क्यों बनाया, जब उस नियम को पूरा ही नहीं किया जा पा रहा है। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस नोटबंदी पर चल रही सुनवाई को 14 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है।
अटॉर्नी जनरल ने नोटबंदी के फैसले को लागू के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि लोगों की दिक्कतों को कम करने के लिए सारे जरूरी कदम उठाएं जा रहे हैं। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के तीनों जजों को बताया कि एटीएम में पैसें नहीं हैं। एटीएम के रिकेलिब्रेशन के काम को ठीक से नहीं किया गया है। को-ऑपरेटिव बैंकों के साथ भेदभाव किया गया।
आपको बताते चलें कि देश भर में इस फैसले को लागू करने के बाद सारे बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। पर लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार का पूरा जोर कैशलेस इकॉनमी की तरफ है और वो लोगों को अधिक से अधिक डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट का सहारा लेने के लिए कह रही है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications