355 जीत दर्ज कर दिमाग हिलाने वाली अनोखी फाइटर कौन? धांसू रिकॉर्ड के साथ जलवा दिखाने को तैयार
19 वर्षीय अमेरिकी सबमिशन ग्रैपलिंग सनसनी हेलेना क्रेवार के करियर रिकॉर्ड को देखकर कोई भी हक्का-बक्का रह सकता है। लेकिन यह सौ फीसदी सच है। जिस उम्र में फाइटर्स अपना करियर भी सही से शुरु नहीं कर पाते, उस छोटी से उम्र में क्रेवार ने अनगिनत ऊंचाइयां हासिल कर ली हैं। वह करियर में 355 जीत और 7 हार का बड़ा रिकॉर्ड रखती हैं।
अमेरिकी फाइटर इस हफ्ते रिंग में नजर आएंगी। 17 जुलाई होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 22 में उनका सामना हमवतन एथलीट पेज इवैट क्लाइमर से 10-मिनट की ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट में होगा।

ग्रैपलिंग को आसान शब्दों में समझाया जाए तो यह एक तरह से रेसलिंग का विकसित रूप होता है, जिसमें विरोधी को पकड़ा, जकड़ा और उठाकर पटका सकता है और एथलीट्स एक दूसरे हाथ-पैर मरोड़कर हार मानने पर मजबूर कर देने के लिए दमखम लगाते हैं।
फाइटिंग के बेहद आक्रामक स्टाइल के लिए मशहूर हैं क्रेवार
IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली क्रेवार ने बताया कि उनका स्टाइल शुरु से विरोधी पर हावी होने का है। यही झलक उनके ONE डेब्यू में दिखाई, जब विरोधी को मात्र 100 सेकंड में हार मानने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने अपने फाइट करने के स्टाइल के बारे में बताते हुए कहा, "मेरा फाइटिंग स्टाइल लगातार अटैक करने वाला है। मैं हमेशा मैच को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हूं। मैं चाहे किसी भी पोजिशन में हूं, अटैक करते हुए कंट्रोल बनाकर सबमिशन का प्रयास करती हूं।"
क्रेवार ने बताया कि वो क्यों प्रमोशन में आईं
अमेरिका के लॉस वेगास में जन्मीं क्रेवार अपनी पिछली 20 प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हराने में सफल रही और इस दौरान उन्होंने क्रेग जोंस इन्विटेशनल टूर्नामेंट जीतकर 1,00,000 यूएस डॉलर का ईनाम भी जीता।
उन्होंने बताया कि वो क्यों संगठन में शामिल हुई, "ONE के नियमों के तहत 10 मिनट का राउंड होता है और यह मेरा फेवरेट रूलसेट है। यह मुझे इसलिए भी पसंद है कि यहां शुरु से ही पूरी ताकत लगानी होती है। यहां कोई पॉइंट या पेनल्टी नहीं होती। बस एक दूसरे को सबमिट करने का प्रयास करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
