Delhi Air Pollution : दिल्ली में प्रदूषण का मामला पहुंचा SC, 10 नवंबर को होगी सुनवाई

Delhi-NCR में बढ़ते प्रदूषण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस ने कहा, ''हमें लगता है कि इसमें हमें हस्तक्षेप करने की जरूरत है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि राज्यों के मुख्य सचिव को तलब किया जाए।'' बता दें, राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता गंभीर होने की वजह से चारों तरफ धुंध है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 (गंभीर) श्रेणी में है। नोएडा में भी एक्यूआई लेवल 562 यानी 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।

SC to hear plea seeking necessary measures to reduce the pollution in Delhi NCR on November 10

दिल्ली में खतरनाक हो रहे प्रदूषण की समस्या को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली प्रदूषण के मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई करेगा। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में हाईलेवल कमेटी बनाने की मांग की गई है। इस याचिका में केंद्र सरकार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी सरकार को पार्टी बनाया गया है। याचिकाकर्ता ने प्रदूषण पर शीर्ष अदालत के दिए आदेश का पालन ना करने को लेकर राज्यों के मुख्य सचिव को तलब करने की मांग की है। इसके साथ ही स्कूलों और ऑफिस को वर्चुअल करने की मांग की गई है। याचिका में स्मॉग टॉवर बढ़ाने और दिल्ली में प्रदूषण को खत्म करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है।

प्रदूषण की वजह से राजधानी में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। आंखों में जलन और गले में खराश की समझाएं बढ़ गई हैं। AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया ने बताया कि प्रदूषण से लोगों की मृत्यु हो रही हैं और जीवन स्तर कम हो रहा है। AIIMS में वायु प्रदूषण बढ़ते ही सांस की तकलीफ वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं और होने वाले बच्चों पर भी इसका बुरा असर होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग, जिनके के फेफड़े और हार्ट कमजोर हैं उनको ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए जहां प्रदूषण ज्यादा है। जाना है तो दिन में जाएं, जब धूप निकल गई हो और मास्क लगा कर जाएं। वायु प्रदूषण को हम एक साइलेंट किलर कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+