जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद पद छोड़ने वाली महिला जज को SC ने किया बहाल
जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद पद छोड़ने वाली महिला जज को SC ने किया बहाल
नई दिल्ली, 10 फरवरी: उच्चतम न्यायालय ने एक महिला न्यायाधीश के इस्तीफा देने के सात साल बाद बहाल कर दिया है। ये वो ही महिला जज हैं जिन्होंने 2014 में तत्कालीन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने महिला जज को पद पर बहार करते हुए कहा- "हम घोषणा करते हैं कि 2014 में याचिकाकर्ता के इस्तीफे को स्वैच्छिक नहीं माना जा सकता है।"
Recommended Video

इस केस पर सुनवाई करते हुए हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को महिला जज को उनके पद पर बहाल करने का निर्देश दिया है। मालूम हो जज पर यौन उत्पीड़न लगाने के बाद अपने पद से इस्तीफे से पहले ये अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने महिला जज इस्तीफा स्वीकार करने के उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए कहा, "हम उच्च न्यायालय द्वारा पारित प्रस्ताव की सत्यता में नहीं जा रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications