चार्जशीट होने पर विधायकों, सांसदों का चुनाव रद्द किए जाने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
गंभीर मामलो में चार्जशीट होने पर विधायकों, सांसदों का चुनाव रद्द किए जाने को लेकर आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन सांसदों और विधायकों का चुनाव रद्द करने की मांग की गई थी। जिनके खिलाफ ऐसे मामलों में चार्जशीट हुई है, जिनमें पांच साल या इससे ज्यादा की सजा हो सकती है और उन पर आरोप पत्र दायर किए एक साल से ज्यादा हो चुका है। याचिका में इसको लेकर केंद्र सरकार को आदेश देने की मांग की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया।

इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि केंद्र सरकार को निर्देश जारी करे कि ऐसे सांसद और विधायकों का चुनाव रद्द कर दिया जाए। जिनके खिलाफ ऐसे मामलों आरोप पत्र दायर किए एक साल हो चुका है, ये आरोप पत्र ऐसे केस में में दायर हुआ है जिसमें पांच साल या उससे ज्यादा की जेल की सजा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को ये आदेश देने से इंकार कर दिया कि ऐसे सांसदों और विधायकों का चुनाव रद्द किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications