SC से ममता सरकार को नोटिस, पूछा- प्रियंका की रिहाई में देरी क्यों हुई?
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने भाजपा नेता प्रियंका शर्मा की ओर से दाखिल की गई अवमानना याचिका पर ये नोटिस जारी किया है। ममता बनर्जी से जुड़ा एक मीम शेयर करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रियंका की रिहाई में देरी को लेकर ये नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने चार हफ्ते में ममता सरकार से इस पर जवाब मांगा है। प्रियंका शर्मा ने नोटिस पर कहा है कि पश्चिम बंगाल की सरकार खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर समझती है। अदालत ने सरकार से जवाब मांगा है, वो इससे खुश हैं।

प्रियंका शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक एडिटिड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। 14 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तुरंत प्रियंका की रिहाई का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रियंका की रिहाई में करीब 24 घंटे की देरी हुई थी। इसी को लेकर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। जिस पर कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।
प्रियंका शर्मा ने मई में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक इवेंट की तस्वीर को एडिट कर उसमें ममता बनर्जी का चेहरा लगाकर शेयर की थी। इसके लिए उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तुरकंत रिहा करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications