लालू की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा है, जिसकी अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। जेठमलानी ने याचिका में बताया था कि लालू के अलावा किसी अन्य दोषी की जमानत याचिका खारिज नहीं की गई है। अन्य पांच साल की सजा पाने वाले आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
न्यायालय ने जानना चाहा है कि मामले को लटकाने के पीछे झारखंड उच्च न्यायालय का क्या रुख है। न्यायालय को बताया गया कि वह अभी भी 1999-2000 की याचिका पर सुनवाई कर रहा है।
लालू यादव को चारा घोटाले मामले में पांच साल की सजा सुनाई गयी है और जमानत के लिए दाखिल याचिका को भी खारिज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications