पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर कसा शिकंजा, देश छोड़ने पर लगी रोक
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस मामले में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। देश के सर्वोच्च अदालत ने कार्ति को किसी भी रहत की राहत देने से इंकार करते हुए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस मामले को जारी रखा है।

कोर्ट ने कार्ति के देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी है और कहा है कि उन्हें जांच में सहयोग देने के लिए सीबीआई के सामने पेश होना होगा। आपको बता दें कि पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को पूछताछ के लिए सीबीआई और ईडी ने कई नोटिस भेजे लेकिन वो पेश नहीं हुए। जिसके बाद उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया।
इसके खिलाफ कार्ति ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की और उन्हें स्टे मिल गया। इस फैसले के बाद सीबीआई ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की और इस अपील पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार ने साफ कर दिया कि कार्ति को सीबीआई के सामने पेश होना होगा। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस जेवाई चंद्रचूढ़ ने मामले की सुनवाई करते हुए कार्ति के देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी।
आपको बता दें कि कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी जिस पर इनडाइरेक्टली कंट्रोल था, उसको इंद्राणी और पीटर मुखर्जी के आईएनएक्स मीडिया से फंड ट्रांसफर करने में उन्होंने मदद की। जिसके बाद कार्ति समेत 4 लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया और उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications