सुप्रीम कोर्ट की केजरीवाल को खरी-खरी, रद्द किया मीडिया के खिलाफ जारी तानाशाही सर्कुलर
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए मीडिया के खिलाफ जारी सर्कुलर को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सर्कुलर के खिलाफ सख्त लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल दोहरा मापदंड़ अपनाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के उस सर्कुलर को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मीडिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की बात कही थी। कोर्ट ने कहा कि आप दोहरा रवैया नहीं अपना सकते हैं, एक तरफ आप मानहानि के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आते हैं जबकि दूसरी तरफ आप मीडिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केजरीवाल ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें मीडिया के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही थी। सर्कुलर में कहा गया था कि अगर मीडिया आम आदमी पार्टी के खिलाफ खबरें चलाती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications