सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सुशांत राजपूत मौत की CBI जांच मांग वाली जनहित याचिका

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद उनके परिवार और कई नेताओं ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसी संबंध में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case:SC ने खारिज की CBI जांच की मांग,SIT जांच की याचिका मुंबई HC में |वनइंडिया हिंदी
     SC dismisses PIL for CBI probe into Sushant Singh Rajput’s death cas

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा पुलिस को उनका काम करने दीजिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई फोकस नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट जाएं।

    अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इसका इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि कोई व्यक्ति अच्छा व्यक्ति था या बुरा व्यक्ति। यह क्षेत्राधिकार के बारे में भी है। अगर आपके पास दिखाने के लिए कुछ ठोस है तो आप बॉम्बे हाईकोर्ट जाएं।

    उधर बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा- बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+