बैंक अकाउंट नंबर में 0 की जगह लिखा 8 और लग गया 49500 रुपए का चूना
नई दिल्ली। बैंक अकाउंट में एक गलत नंबर लिखने की वजह से शख्स को 49500रुपए का चूना लग गया। खाता नंबर में 0 की जगह शख्स ने 8 लिख दिया, जिसके वजह से उसे 49500 रुपए का नुकसान हो गया। शख्स ने इसके खिलाफ बैंक के ब्रांच और उपभोक्ता अदालत में भी दस्तक दी, लेकिन कोर्ट ने इसे मानवीय गलती मानते हुए कोई राहत नहीं दी और याचिका खारिज कर दी।

जांच में पता चला कि यमनप्पा ने अपना अकाउंट नंबर ही गलत लिखा था। उसने 0 के बजाए 8 लिख दिया, जिसकी वजह से उसका पूरा डिपॉजिट किया हुआ पैसा शबाब नाम के शख्स के अकाउंट में ट्रांसफर हो गया। शबाब ने अपने अकाउंट से सारे पैसे भी निकाल लिए थे। बैंक मैनेजर ने दावा किया कि महींद्र की शिकायत के बाद उन्होंने शबाब का बैंक खाता जिस आदिलाबाद ब्रांच में हैं उसे लिखित शिकायत कर रकम वापसी के लिए आवेदन भी लिखा था, लेकिन कैश की वापसी नहीं हो सकी।
घटना के 4 महीने यमनप्पा ने जिला उपभोक्ता निवारण फोरम में बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोर्ट ने इसे मानवीय गलती करार दिया और कहा कि इसमें बैंक की कोई गलती नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications