MP News: 'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

मध्य प्रदेश के जबलपुर में, सावन करवा धार यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए, भक्तों का अभिवादन किया और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का समर्थन करते हुए धार्मिक पर्यटन और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला।

सावन के पवित्र सोमवार के अवसर पर मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में सोमवार को माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। रांझी क्षेत्र में आयोजित संस्कार कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

Karva Dhaar Yatra in Jabalpur Praised

'बोल कांवड़िया, बोल बम' के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मुख्यमंत्री ने खुद कांवड़ उठाई और डमरू बजाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी हिस्सा लिया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन का पवित्र सोमवार भगवान भोलेनाथ की भक्ति का दिन है। कांवड़िए मां नर्मदा का जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों का सैलाब समुद्र की लहरों जैसा दिखाई दे रहा है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु साधना, भक्ति और संकल्प के साथ मां नर्मदा का जल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा भी अपने भक्तों के साथ जल के रूप में इस यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक पर्यटन और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई कांवड़ यात्राएं देखी हैं, लेकिन इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा पहली बार देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति का पवित्र महीना है और दादा गुरु के नेतृत्व में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार कांवड़ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी सुविधायुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की जड़ों में सनातन संस्कृति है। यह संस्कृति आत्म-अनुशासन, प्रगति और उल्लास का मार्ग दिखाती है तथा जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

'जीवन का मर्म केवल खाना-पीना नहीं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा में शामिल संत यह संदेश भी देते हैं कि जीवन का उद्देश्य केवल खाना-पीना नहीं है, बल्कि पवित्र मार्ग पर चलते हुए परमात्मा तक पहुंचने का प्रयास करना है। उन्होंने दादा गुरु का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि दादा गुरु नर्मदा के जल के भरोसे जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं और उनका आशीर्वाद सभी को मिलता रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा के कण-कण में शंकर हैं। उन्होंने संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+