BJP के बाद सावित्रीबाई फुले का कांग्रेस से भी मोहभंग, दिया इस्तीफा, बनाएंगी खुद की पार्टी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाली पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले ने गुरुवार को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है अब वह खुद का राजनीतिक दल बनाएंगी। बता दें कि कांग्रेस में शामिल हुए सावित्रीबाई फुले को अभी साल भर भी नहीं हुआ था कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में फुले ने बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

Recommended Video

    Savitri Bai Phule ने Congress से दिया इस्तीफा, कहा- खुद की बनाऊंगी पार्टी | वनइंडिया हिंदी
    Savitri Bai Phule resigns from Congress will form her own party

    बीजेपी से इस्तीफा देते समय सावित्रीबाई फुले ने कहा था कि पार्टी दलित समाज को विभाजित करने और आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। फुले ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी से की थी लेकिन फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। भाजपा के टिकट पर बहराइच की आरक्षित सीट से पहली बार जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

    बता दें कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस से जुड़ते समय फुले ने कहा था कि मैं संविधान बचाने के लिए कांग्रेस में आई हूं, मैं कांग्रेस के हाथ को और मजबूत करूंगी क्योंकि वही भाजपा को रोक सकती है। बात दें कि इसके कुछ महीने बाद ही उन्होंने 26 दिसंबर को कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरी आवाज नहीं सुनी जा रही है इसलिए आज में इस्तीफा दे रही हूं। फुले ने कहा कि अब वह खुद की पार्टी बनाकर दलितों की आवाज उठाएंगी।

    यह भी पढ़ें: केजरीवाल से हुआ सवाल- इस बार मफलर नहीं निकाला क्या सर? दिल्ली सीएम का जवाब हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+