केजरीवाल से हुआ सवाल- इस बार मफलर नहीं निकाला क्या सर? दिल्ली सीएम का जवाब हुआ वायरल
केजरीवाल से हुआ सवाल, इस बार मफलर नहीं निकाला सर? दिल्ली सीएम का जवाब हुआ वायरल
नई दिल्ली। इस साल ठंड के मौसम में मफलर ना पहनने को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से एक यूजर ने ट्विटर पर सवाल किया है। केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या वो इस दफा मफलर नहीं पहन रहे तो उन्होंने इसका रिप्लाई देते हुए कहा कि मफलर तो वो कई दिनों से पहन रहे हैं। उनका ये जवाब सोशल माीडिया पर चर्चा में हैं।
Recommended Video

जनता मफलर के बारे में पूछ रही है सर
ठंड के मौसम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अक्सर मफलर पहने दिखते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के चुटकुले भी चलते रहते हैं। बीते दिनों दिल्ली में ठंड बढ़ी है। ऐसे में अरुण अरोड़ा नाम के एक ट्विटर यूजर ने अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए पूछा, इस बार अब तक मफलर बाहर नहीं आया। ठंड भी बहुत है, जनता पूछ रही है सर।
केजरीवाल ने दिया ये जवाब
इस पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिखा, मफलर बहुत पहले ही निकल चुका है,आप लोगों ने ध्यान नहीं दिया। हां, ठंड बहुत ज़्यादा है। सब लोग अपना ख्याल रखें।
केजरीवाल के जवाब पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने केजरीवाल के जवाब को पसंद करते हुए लिखा है कि उन्होंने अच्छा जवाब दिया। तो कई लोगों ने सर्दी में उनकी तबीयत के बारे में भी पूछना शुरू कर दिया।

राजधानी में सर्दी तोड़ रही रिकॉर्ड
बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस साल काफी ज्यादा ठंड पड़ रही है। इस साल सर्दी ने दिसंबर माह में दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और ठंडे दिन इस साल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications