गोडसे -सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध के दावे पर भड़के चक्रपाणी, कहा- राहुल गांधी भी हैं Homosexual
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम में विनायक वीर दामोदर सावरकर पर एक बेहद ही आपत्तिजनक बुकलेट बांटी गई है। हैरानी की बात है कि कांग्रेस सेवा दल ने बुकलेट में लिखी गई आपत्तिजनक बातों को लेकर यहां तक दावा किया है कि जो भी लिखा गया है, वह लेखकों ने सबूतों के आधार पर लिखा है। दरअसल, उस बुकलेट में लिखा गया है कि वीर सावरकर के नाथूराम गोडसे के साथ शारीरिक संबंध थे।
'राहुल गांधी भी हैं Homosexual'
जिस पर अब बवाल बढ़ गया है, हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी ने इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व अध्यक्ष के बारे में ऐसी बातें गलत हैं, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं, राहुल गांधी के बारे में भी हमने सुना है कि वो समलैंगिक हैं, उनके भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शारीरिक संबंध है।
संजय राउत ने भी कही बड़ी बात
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाली शिवसेना भी इस बात पर भड़क गई है, पार्टी के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि वीर सावरकर एक महान शख्स थे और रहेंगे। एक वर्ग उनके खिलाफ बात करते रहता है। वे लोग जो भी हैं, यह उनके दिमाग की गंदगी को दिखाता है।

कांग्रेस सेवा दल ने सावरकर पर बांटा आपत्तिजनक साहित्य
मालूम हो कि कांग्रेस की ओर से ये बुकलेट पार्टी के सेवा दल के एक ट्रेनिंग कैंप में बांटी गई है। जब इस आपत्तिजनक साहित्य के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय सेवा दल के नेता लालजी देसाई से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे सही ठहराते हुए इसपर चुटकी लेने की भी कोशिश की। उन्होंने मीडिया से कहा- "लेखक ने सबूतों के आधार लिखा है। लेकिन, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है। आज हमारे देश में सभी को अपनी पसंद चुनने का कानूनी अधिकार मिला हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications