मौत की अफवाह पर सऊदी सरकार ने जारी की किंग सलमान की ताजा तस्वीर

नई दिल्ली। सऊदी अरब में तख्तापलट की साजिश की खबर सामने आई थी और शनिवार को शाही परिवार के तीन राजकुमारों को हिरासत में ले लिया गया था। शाही परिवार के तीनों सदस्यों पर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप है। इसी बीच आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने किंग सलमान की एक तस्वीर जारी की है जिसमें वह यूक्रेन और उरुग्वे में नियुक्त सऊदी राजदूत को शपथ दिलाते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर उनकी सेहत को लेकर फैली अफवाहों के बाद सामने आई है।

saudi arabia state media releases photo of king salman after rumours

सूत्रों ने बताया कि किंग सलमान स्वस्थ हैं और राजकुमारों की गिरफ्तारी शाही परिवार में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है। इसके पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने किंग सलमान के भाई राजकुमार अहमद बिन अब्दुल अल सौद, उनके भतीजे मोहम्मद बिन नयफ को राजद्रोह के आरोप में हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार सुबह काले लिबास में तैनात शाही गार्ड्स इन शाही सदस्यों के महल पहुंचे और उन्हें हिरासत में लिया। 78 साल के प्रिंस अहमद की गिरफ्तारी अप्रत्याशित थी क्योंकि वह किंग के छोटे भाई हैं और सत्ताधारी अल सौद परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य भी हैं। हालांकि, सऊदी अरब प्रशासन की तरफ से इन गिरफ्तारियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इन गिरफ्तारियों के बाद असंतोष व्यक्त करने वाले किसी भी शख्स को शाही परिवार की तरफ से संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है कि क्योंकि अगर प्रिंस अहमद को गिरफ्तार किया जा सकता है, तो कोई भी गिरफ्तार हो सकता है। वहीं, सऊदी अरब के मौजदूा राजनीतिक घटनाक्रम ने एकबार फिंर संकेत दिया है कि प्रिंस सलमान सऊदी अरब की सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+