दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, CBI कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। बता दें, फिलहाल सत्येंद्र जैन दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। ऑक्सीजन लेवल में गिरावट के बाद उन्हें नई दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Satyendar Jain judicial custody extends for 14 days in an alleged money laundering case

ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। अस्पताल के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ''उन्हें (सत्येंद्र जैन) पहले तिहाड़ जेल से जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।''

सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच ईडी के पास है। केजरीवाल सरकार में जैन बिना किसी विभाग के मंत्री हैं। ईडी उनके खिलाफ कथित हवाला सौदे के मामले में पीएमएलए के तहत जांच कर रही है। इसी साल अप्रैल में ईडी ने जैन परिवार की कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। जैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके जिम्मे वाले सभी विभाग दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित कर दिए गए थे।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उन्हें 8 साल पुराने फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी इसलिए हुई है, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं और बीजेपी को चुनावों में हार का डर है। जैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और जल मंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+