सत्यजित रे फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टिट्यूट: जबरन ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहीं 14 छात्राओं को निकाला
सत्यजित रे फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टिट्यूट में जबरन ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहीं 14 छात्राएं निष्काषित
नई दिल्ली। कोलकाता के सत्यजित रे फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टिट्यूट (एसआरएफटीआई) ने लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल अलग किए जाने के विरोध में लड़कों के ही हॉस्टल में रह रहीं 14 लड़कियों को निष्कासित कर दिया है। संस्थान का कहना है कि कई बार कहे जाने के बावजूद ये 14 लड़कियां पुराना हॉस्टल छोड़ लड़कियों के लिए बने नए छात्रावास में नहीं गई, जिसके बाद निष्काषन का फैसला लिया गया। वहीं हॉस्टल मुद्दे को लेकर कई हफ्तों से संस्ठान के गेट पर धरने पर बैठे सत्यजित रे फिल्म एवं टेलीविजन के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने और मोरल पुलिसिंग करने का आरोप लगाया है। संस्थान में इस तरह से निष्काषन की ये पहली घटना है।

ये है मामला
संस्थान प्रबंधन ने बताया है कि पहले छात्र और छात्राएं एक ही हॉस्टल के अलग-अलग हिस्सों में साथ रहते थे। 2008 में संस्थान की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला किया गया कि छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे। जिसके बाद 2015 में छात्राओं के लिए एक नया हॉस्टल बनाया गया।
एसआरएफटीआई निदेशक देबमित्रा मित्र का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए संस्थान के संचालक परिषद और शैक्षणिक परिषद ने हॉस्टल अलग करने का फैसला लिया है। नया हॉस्टल बनने पर भी 14 छात्राएं ब्वॉयज हॉस्टल खाली नहीं कर रही थीं। हमने उन्हें 48 घंटों की मोहलत दी थी और कहा था कि उन्हें कोर्स पूरा करने से रोक दिया जाएगा। इसके बावजूद वो नहीं मानीं।
इस पूरे मामले पर छात्रों का कहना है कि हॉस्टल अलग करने के नाम पर प्रबंधन हर दिन नए नियमों के साथ सामने आ रहा है। यहां प्रबंधन मोरल पुलिसिंग कर रहा है और एक फिल्म संस्थान में हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications