सत्यपाल मलिक बने गोवा के राज्यपाल, जम्मू कश्मीर को लेकर कही ये बात

पणजी। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज गोवा के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली। गोवा के राजभवन में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंगराजोद ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। 73 वर्षीय मलिक ने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया जो अगस्त 2014 से गोवा के राज्यपाल का पद संभाल रही थीं। जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद उन्हें गोवा भेजा गया है।

satya Pal Malik was on Sunday sworn in as the Governor of Goa

सत्यपाल मलिक के शपथ समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत राज्य के नेता मौजूद रहे। शपथ के बाद अपने संबोधन में सत्यपाल मलिक ने कहा कि, मैं कश्मीर से आया हूं जो एक बहुत ही समस्याग्रस्त जगह है। मैंने वहां सफलतापूर्वक काम किया है और सभी मुद्दों को संभाला है। जम्मू-कश्मीर एक शांतिपूर्ण और अच्छी जगह है जो अब प्रगति के पथ पर है। यहां का नेतृत्व गैर-विवादास्पद है। वे अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं यहां बहुत शांतिपूर्ण तरीके से समय बिताऊंगा।

मलिक ने कहा कि, यहां के लोग अच्छे हैं। सीएम कम बात कर रहे हैं, लेकिन गोवा का दुनिया भर में नाम है। इससे पहले सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के तौर पर काम करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और राज्य से संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने का नरेंद्र मोदी सरकार का फैसला उन्हीं के कार्यकाल के अंतर्गत पिछले पांच अगस्त को हुआ था।

वहीं दूसरी ओऱ गुरुवार को, राधा कृष्ण माथुर और जी सी मुर्मू ने क्रमशः लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों के पहले उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। अब वे दोनों प्रदेशों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+