यूपी चुनाव के बाद सत्यपाल मलिक ने फिर किया केंद्र सरकार को आगाह, कहा- किसानों से मत उलझिए
मेघालय के राज्यपाल ने यहां तक कह दिया है कि किसान जिद्दी हैं वे अपनी मागों (Farmers Demend) के लिए हिंसा की राह पर भी चल सकते हैं। मलिक (Governor Saty Pal Malik) ने कहा कि किसानों के लिए आवाज उठाने पर उनका पद चला जाए।
नई दिल्ली, 12 मार्च। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर किसानों की मांगों को लेकर बड़ी बात कही है। मलिक ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि अगर किसानों का मान नहीं रखा गया तो वे कोई भी रास्ता अपना सकते हैं। मेघालय के राज्यपाल ने यहां तक कह दिया है कि किसान जिद्दी हैं वे अपनी मागों (Farmers Demand) के लिए हिंसा की राह पर भी चल सकते हैं। मलिक (Governor Satya Pal Malik) ने कहा कि किसानों के लिए आवज उठाने पर अगर उनका पद चला जाए तो वे इसकी परवाह नहीं करते।

राज्यपाल मलिक ने यह बात राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों को वह मिलना चाहिए जिसकी वे मांग कर रहे हैं। उनकी मांग (Farmers Demand) को पूरा करने के लिए कोई भी रास्ता हो सकता है चाहे वह बातचीत या लड़ाई के माध्यम से हो, या फिर अगर जरूरी हो तो हिंसा के माध्यम से भी।
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Governor Satya Pal Malik) ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। इसका विरोध होना चाहिए। किसान अपनी मांगों को मांगों की पूर्ति के लिए हिंसा का रास्ता अपना सकते हैं। राज्यपाल ने मोदी सरकार को सलाह दी कि वे किसान से पंगा न लें क्योंकि वे बहुत ही खतरनाक लोग हैं।
पद छिनने का डर नहीं: राज्यपाल मलिक
राजस्थान के शहर जोधपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को वह मिलेगा जो वे चाहते हैं, या तो बातचीत या लड़ाई के माध्यम से, या यदि आवश्यक हो, तो हिंसा के माध्यम से भी। मलिक ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को उठाने के लिए अपना पद भी खो सकते हैं, लेकिन अपनी आवाज उठाने या राज्यपाल का पद छीनने से नहीं डरते।
राज्पाल मलिक ने दावा किया कि किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार का रुख अड़ियल रहा है। किसानों के साथ वार्ता के दौरान यह व्यवहार स्पष्ट रूप से दिखा था। उन्होंने पीएम मोदी पर अंहकारी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे पीएम के इस अहंकार का मुकाबला करने के लिए वे समर्थ हैं। यह सरकार किसानों का गला नहीं घोट सकती। अगर किसानों की मांगें नहीं पूरी हुईं तो फिर से विरोध शुरू होगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications