'इस्तीफा दे दूंगा, माफी नहीं मांगूंगा', कांग्रेस नेता का 'हिंदू' पर विवादित बयान, DK बोले- पार्टी नहीं सहमत
कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान का विरोध होना शुरू हुआ तो उन्होंने कहा कि हम माफी नहीं मागेंगे।
कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके बयान का विरोध होना शुरू हुआ तो उन्होंने कहा कि हम माफी नहीं मागेंगे। सतीश जारकीहोली ने कहा कि सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं। अगर मैं गलत हूं, तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा।

उधर, कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि सतीश जारकीहोली का बयान उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस पार्टी की राय है। हम इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का समर्थन करती है और उनके बयान से सहमत नहीं है।
'हिंदू का अर्थ भयानक'
सतीश जारकीहोली ने 'हिन्दू' को लेकर विवादित बयान देकर राजनीति गरमा दिया है। उन्होंने कहा था कि 'हिन्दू' शब्द कहाँ से आया है? यह फारस से आया है, यह फारसी शब्द है, तो भारत के साथ इसका क्या संबंध है? आपका 'हिंदू' कैसे हुआ? व्हाट्सएप और विकिपीडिया पर चेक करें। यह शब्द आपका नहीं है। हिंदू का अर्थ भयानक है। जब यह शब्द आपका है ही नहीं तो इसको इतना ऊपर बैठा के क्यों रखा है?
'अर्थ समझ आएगी तो शर्म आएगी'
सतीश जारकीहोली ने कहा कि कहीं का धर्म लाकर आप चर्चा कर रहे हैं। हम पर हिन्दू शब्द थोपा जा रहा है। ईरान और इराक से हिन्दू शब्द आया है। हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारस से आया है। यह शब्द आपका कैसे हो गया? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मैं गलत हूं, मैंने गलत बयान दिया है तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन मैं अपने बयान को लेकर माफी नहीं मानूंगा।
यह भी पढ़ें- Bharat jodo yatra:उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से हरीश रावत समेत कई चेहरे गायब, गुटबाजी चरम पर !












Click it and Unblock the Notifications