तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच शशिकला ने किया जयललिता के आखिरी शब्दों का जिक्र

शशिकला ने कहा, 'मैं अम्मा की तस्वीर के सामने शपथ लेने जा रही हूं कि हम सचिवालय पर कब्जा करेंगे। सभी को मेरे साथ यह कसम लेनी चाहिए।'

चेन्नई। तमिलनाडु में जारी सियासी संकट के बीच AIADMK की महासचिव वीके शशिकला ने रविवार को पार्टी के विधायकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के आखिरी शब्दों को उजागर किया। शशिकला ने महाबलीपुरम स्थित गोल्डन बे रिजॉर्ट में विधायकों से कसम दिलाई कि सत्ता पाने में वे उनकी मदद करेंगे। विधायकों को संबोधित करते हुए जयललिता ने कहा, 'अम्मा ने मुझसे कहा था कि हमारी पार्टी को कोई बर्बाद नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा कि पार्टी को बचाने के लिए वह अपनी जान तक दे सकती हैं।

तमिलनाडु में सियासी संकट के बीच शशिकला ने किया जयललिता के आखिरी शब्दों का जिक्र

'पार्टी हमारी संपत्ति है'
शशिकला ने कहा, 'मैं अम्मा की तस्वीर के सामने शपथ लेने जा रही हूं कि हम सचिवालय पर कब्जा करेंगे। सभी को मेरे साथ यह कसम लेनी चाहिए।' कुछ देर बाद शशिकला ने फिर बयान बदला और कहा, 'सभी को मरीना बीच स्थित पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के मेमोरियल पर जाकर शपथ लेनी चाहिए और फिर सचिवालय पर कब्जा करना चाहिए। अम्मा पार्टी को हमारी संपत्ति की तरह छोड़कर गई हैं, हमें इसे हासिल करना है।' READ ALSO: सपा MLAअरुण वर्मा पर गैंगरेप पीड़िता की हत्या का केस दर्ज

विधायकों से कहा- आप ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं
AIADMK विधायकों की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए शशिकला ने कहा, 'आप लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं लेकिन अम्मा थीं। इसके बावजूद उन्होंने आपको ट्रेनिंग दी कि आप सब एक दिन विधायक बनने का सपना देख सकें। यह मत भूलिए कि अम्मा ने क्या किया है। कैसे उन्होंने आप लोगों को ऊपर उठाया और आगे बढ़ाया है।' शशिकला ने अपने आंसू पोछते हुए कहा, 'अब जब मैं अम्मा के बारे में सोचती हूं तो भी रोती हूं। मैं उस जिम्मेदारी के बारे में सोचती हूं जिसके लिए उन्होंने और आप लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है।' READ ALSO: छलके शशिकला के आंसू, कहा नहीं छोड़ सकती अम्मा का साथ

'पार्टी बचाने के लिए अपना जीवन लगा दूंगी'
शशिकला ने कहा, 'मैं आप सब से कसम खाती हूं कि यह पार्टी, यह सरकार, कोई मुझे हिला नहीं सकता। मैं अपनी जिंदगी पार्टी को बचाने में लगा दूंगी। हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं। कुछ लोग पार्टी के पीछे इसी काम में लगे हैं कि सब कुछ खराब हो जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+