छलके शशिकला के आंसू, कहा-अगर आप लोग साथ रहे तो सब कुछ मिल जाएगा
रविवार शाम को विधायकों से शशिकला की बातचीत हुई। इस मीटिंग के दौरान भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रहा। आपको बता दें कि इसी तरह की एक मीटिंग शनिवार को भी हुई थी।
चेन्नई। तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाने की होड़ में इन दिनों शशिकला और ओ पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों ही पार्टियां अपना पक्ष मजबूत करने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में वी के शशिकला भी कुछ विधायकों से मिलने के लिए कुवाथुर के गोल्डन बे रिसॉर्ट पहुंची थीं, जहां पर रविवार शाम को विधायकों से उनकी बातचीत हुई। इस मीटिंग के दौरान भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद रहा। आपको बता दें कि इसी तरह की एक मीटिंग शनिवार को भी हुई थी।

विधायकों संबोधित करते हुए शशिकला के आंसू छलके। उन्होंने कहा किआपके सामने सच आ जाएगा। किसी विधायक को जबरदस्ती यहां नहीं रखा गया है। हम यहां परिवार की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के जो कार्यकर्ता और अन्य ताकतें हमारा विरोध कर रही हैं, वे सफल नहीं होंगे।
शशिकला ने कहा कि हमें साथ में खड़े रहना है और बुरी कोशिशों का सामना करना है। शशिकला ने पन्नीरसेल्वम पर हमला करते हुए कहा कि वो नाम के शख्स को भुलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार को कोई छू भी नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के बाद हम अम्मा के स्मारक पर फोटो खिचवाएंगे और इसे पूरी दुनिया को दिखाएंगे। यह हमारा संकल्प है। अगर आप लोग साथ रहे तो सब कुछ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव बनने के बाद मैं अम्मा की समाधि पर गई। लगा कोई शक्ति मुझे आकर्षित कर रही है। तभी मैंने संकल्प किया कि मैं आखिरी सांस तक पार्टी की हिफाजत करूंगी। ये भी पढ़ें- जयललिता की नर्स का खुलासा: अम्मा की मौत के पीछे नहीं है शशिकला का हाथ, दोनों थीं बेस्ट फ्रेंड
जब शशिकला रिसॉर्ट पहुंचीं तो वहां पर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उनके पहुंचते ही सभी ने मिलकर उनके पक्ष में नारे लगाए। भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ और काफी दिनों से चले आ रहे विवाद को ध्यान में रखते हुए रिसॉर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया। विधायकों से मीटिंग खत्म होने के बाद शशिकला ने प्रेस से बात की और कहा आप देख सकते हैं कि हमने किसी भी विधायक को जबरदस्ती यहां पर नहीं रखा है। यहां पर हम एक परिवार की तरह रह रहे हैं।
जब शशिकला से जयललिता पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति के केस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसका समय आने दीजिए, उसे देख लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ इंतजार करिए आप हमारा अगला कदम देखिए। वह बोलीं कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अभी हमारा विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकेंगे, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। जब शशिकला से पूछा गया कि अगर उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाता है तो क्या वह इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस पर काम कर रही हैं। उन्होंने यह साफ किया कि विरोधी पार्टियों के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि हमने पार्टी के विधायकों को बंधक बनाकर रखा है।
शशिकला के खेमे ने भी आरोप लगाया है कि गवर्नर शशिकला को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए फैसला करने में काफी देर कर रहे हैं। शशिकला ने तमिलनाडु के गवर्नर को इस बात को लेकर धमकी भी दी है कि अगर वह अपने फैसले में लगातार देरी करते रहेंगे, तो वह भूख हड़ताल करेंगी। ये भी पढ़ें- सुब्रमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु के गवर्नर को धमकाया, कोर्ट में घसीटने की कही बात
वहीं दूसरी ओर, एआईएडीएमके नेता और तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। पन्नीरसेल्वम को कई सांसदों ने समर्थन दे दिया है। अभिनेता और पूर्व सासंद रामाराजन ने भी पन्नीरसेल्वम की तारीफ करते हुए कहा कि वह एमजीआर की राह पर चल रहे हैं। रविवार को पार्टी के सांसद बी. सेंगुत्तुवन, जयसिंह त्यागराज नटर्जी और आरपी मरथुराजा पन्नीरसेल्वम के घर पर गए थे। वहीं इससे एक दिन पहले ही शनिवार को शिक्षा मंत्री के पंडियाराजन, नमक्कल सांसद पीआर सुंदरम और कृष्णागिरी के सांसद अशोक कुमार भी पन्नीरसेल्वम के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications