सरदार पटेल के बहाने राहुल का संघ पर अटैक, बताया ‘जहरीला संगठन’

राहुल ने कहा, "विपक्ष सरदार पटेल की विरासत को अपना बताने का प्रयास कर रहा है।भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "यह विडंबना है कि एक ऐसा आदमी जिसने अपनी पूरी जिंदगी संघ के साथ गुजार दी और अब उनकी प्रतिमा स्थापित करने जा रहा है। ऐसा लगता है कि उसने सरदार पटेल का इतिहास नहीं पढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक कद्दावर नेता, जिनका मैं नाम लेना नहीं चाहता ने कहा था कि भारत कंप्यूटरों के कारण बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के विकास के दावों की भी खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि उसके नेता झूठी वाहवाही बटोरने में जुटे हैं।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं और राज्य में 7 मई को चुनाव कराए जाएंगे। राहुल ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान हुए विकास कार्यो का ब्योरा दिया। महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं कराने का ठीकरा विपक्ष के सिर फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आधिकारिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें न केवल लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मुहैया कराएगी, बल्कि मंत्रालय और पार्टी संगठन में भी पर्याप्त आरक्षण दिलाएगी।
राहुल ने पूर्व सैनिकों को आकर्षित करने के लिए कहा कि संप्रग सरकार ने उनकी लंबे समय से ली आ रही समान रैंक के लिए समान पेंशन को पूरा किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications