मेट्रो में सफर करते समय कैमरे में कैद हुईं सारा अली खान, कोई पहचान ना ले इसलिए एक्ट्रेस ने किया ये काम

नई दिल्ली। फिल्म केदारनाथ और सिंबा से लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक मेट्रो में सफर करते हुए स्पॉट की गई। दरअसल, सारा इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका के न्यू यॉर्क सिटी में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में भी सफर किया जिसकी तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। हालांकि सारा ने इस अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था जिस वजह से उन्हें कोई पहचान नहीं सका।

मेट्रो में स्पॉट हुईं सारा अली खान

मेट्रो में स्पॉट हुईं सारा अली खान

सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट फिल्म केदारनाथ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक वह लगातार हिट फिल्में दे रही हैं और लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इस समय सारा काफी व्यस्त हैं और उनके पास प्रॉजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर सारा इन दिनों न्यू यॉर्क में चिल कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

सारा अली खान ने अपनी छुट्टीयों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में वह मेट्रो में दो लोगों के बीच बैठी हुई हैं और अपने चेहरे को कपड़े से कवर कर रखा है। सारा ने पर्पल जैकेट और काले रंग की जींस पहनी हुई है साथ ही उन्होंने फर वाले जूते भी पहने हुए हैं। तस्वीर में सारा को देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह अपने फैंस से बचने के लिए चेहरे को कवर कर रखा है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

सारा के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'लव आज कल' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह वरुध धवन के साथ गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म 'कूली नंबर-1' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। बता दें कि सारा अली खान इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+