कियारा के बाद सारा अली खान ने मालदीव के बीच पर दिखाया हॉट अंदाज, शेयर की ग्लैमरस Pics

Sara Ali Khan Shares Glamours Pictures From Maldives, its really Awesome: बॉलीवुड की 'चार्मिंग गर्ल' सारा अली खान इन दिनों अपनी मम्मी अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी हॉट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद से ही वो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शेयर की गई तस्वीरों में सारा काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं, वो कलरफूल ड्रेस में समंदर किनारे मस्ती करते दिख रही हैं, लोगों ने उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया है और वो उन पर कमेंट कर रहे हैं।

मालदीव के बीच पर सारा का Hot Look

मालदीव के बीच पर सारा का Hot Look

आपको बता दें कि सारा से पहले मालदीव के बीच पर कियारा आडवाणी का 'रेड बिकनी लुक' काफी वायरल हुआ था। कियारा नए साल का जश्न मनाने वहां पहुंची थी। जबकि सारा का ये फैमिली Trip है। वैसे बता दें कि बीच की तस्वीरों में तो सारा अकेले नजर आ रही हैं।

सारा के लुक पर फिदा लोग

सारा के लुक पर फिदा लोग

लेकिन दूसरी तस्वीरों में वो अपनी मम्मी और भाई के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर से ऐसा लगता है उनकी ये तस्वीर डिनर के वक्त की है और तीनों ही लोग काफी रिलेक्स मूड में दिख रहे हैं। Pic को शेयर करते हुए सारा ने अपने परिवार के लिए एक छोटी सी कविता भी लिखी है।

मम्मी और भाई के साथ सारा

मम्मी और भाई के साथ सारा

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सारा ने इससे पहले सनसेट के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा था- 'जब आप सूरज को अस्त होते हुए देखते हैं।' जिससे ये पता चलता है कि सारा को भी सनसेट काफी पसंद है।

फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय संग दिखेंगी सारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूंटिग ताज नगरी आगरा (Agra) में हुई है। सारा के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), दक्षिण की फिल्मों के स्टार धनुष (Dhanush) और दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी दिखाई देंगे। शूटिंग करने आगरा पहुंची सारा ने वहां का वीडियो भी शेयर किया था। जो कि बहुत वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+