श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को ड्रग्स मामले में इस हफ्ते NCB भेज सकती है नोटिस: सूत्र
श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को ड्रग्स मामले में इस हफ्ते NCB भेज सकती है नोटिस: सूत्र
मुंबई: ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) सहित कुछ लोगों को नोटिस भेज सकती है। मीडिया सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। सूत्रों ने सोमवार (21 सितंबर) को यह जानकारी दी है कि सारा अली खान, श्रद्धा कपूर सहित कुछ एक्टर को इसी हफ्ते एनसीबी (NCB) पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। हालांकि इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput's death investigations) में ड्रग्स एंगल निकलने के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जिसपर एनसीबी (NCB) पर सबूत जुटाने में लगी है।
Recommended Video

NCB ने श्रुति मोदी और जया शाह को पूछताछ के लिए बुलाया
सूत्रों का कहना है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इन एक्ट्रेस को इन सप्ताह के अंत कर नोटिस भेजेगी। एनसीबी (NCB) ने सोमवार को श्रुति मोदी और जया शाह को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। श्रुति मोदी और जया शाह दोनों ही सुशांत की स्टाफ रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनकी जांच पड़ताल के बाद ही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को नोटिस भेजा जाएगा। एनसीबी ने 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस से लिंक है, सारा और श्रद्धा को इसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

रिया की गिरफ्तारी के बाद कई सेलेब्स के नाम आए सामने
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को एनसीबी (NCB) ने ड्रग्स पैडलिंग के मामले में 9 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया था। इससे दो दिन पहले रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ सैमअुल मिरांडा और दीपेश सांवत को भी ड्रग्स खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर और सिमोन जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर का नाम इस मामले में कम ही लिया गया है।

सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में अब तक 16 गिरफ्तारी
सुशांत सिंह राजपूत मामले ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी (NCB) ने अबतक 16 लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें से 10 के लिंक तो बॉलीवुड से जुड़ रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा अहम कड़ी है, रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शॉविक चक्रवर्ती। दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल कर चुके हैं।
एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर भी तलाशी लेगी। इसके अलावा एनसीबी की एक टीम ने लोनावाला में उस हैंगआउट बंगले की भी तलाशी है, जहां ऐसी रेव पार्टियां हुआ करती थी।












Click it and Unblock the Notifications