पैगंबर मोहम्मद विवाद: टी राजा का 'सर तन से जुदा' करने का नारा लगाने वाला गिरफ्तार, एक घंटे बाद मिली बेल
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वाला शख्स की गिरफ्तारी के एक घंटे बाद जमानत मिल गई।
हैदराबाद, 25 अगस्त: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वाला शख्स की गिरफ्तारी के एक घंटे बाद जमानत मिल गई। सैयद अब्दाहू कशफ नामक शख्स ने टी राजा के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की थी। उन्होंने टी राजा क 'सर तन से जुदा'करने का नारा लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के एक घंटे बाद आज उसे बेल मिल गई। वहीं विवादित टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

आज ही हुई थी गिरफ्तारी
सैयद अब्दाहू कशफ एक स्व-घोषित सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता है। जिन्होंने विधायक टी राजा के खिलाफ सर तन से जुदा करने का नारा दिया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। गुरुवार 25 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी के एक घंटे बाद जमानत दे दी गई।

'पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर यही सजा'
सैयद अब्दाहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो व्यक्ति पैगंबर के खिलाफ विवादित बयान देता है, उसे 'सर तन से जुदा' की सजा भुगतनी होगी। यह मेरा धार्मिक विश्वास है।

उदयपुर में किया था सर तन से जुदा
वहीं, इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने पर दर्जी कन्हैया लाल का सर तन से जुदा कर दिया गया था। इसके बाद अब हैदराबाद में भी यह भड़काऊ नारा लगाया गया। हालांकि, गिरफ्तारी के एक घंटे बाद उसे जमानत मिल गई।

बुरी तरह फंसे टी राजा
बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर टी राजा बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच 23 अगस्त को भी उनके खिलाफ भारी प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में टी राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

टी राजा को कल ही मिली थी बेल
इस मामले में टी राजा को कल ही यानी बुधवार को जमानत मिली थी। लेकिन तनाव बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका केस लड़ने वाले वकील करुणा सागर ने दावा किया कि उन्हें धमकी भरी कॉल मिल रही है। जिसमें बताया गया कि एक कॉल यूएई से भी आई है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में टी राजा सिंह गिरफ्तार, हैदराबाद में जबरदस्त बवाल












Click it and Unblock the Notifications