VIDEO: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में टी राजा सिंह गिरफ्तार, हैदराबाद में जबरदस्त बवाल
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी से निष्कासित विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विवादित बयान को लेकर हैदराबाद में जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया है।
हैदराबाद, 25 अगस्त: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी से निष्कासित विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विवादित बयान को लेकर हैदराबाद में जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने टी राजा सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

कई जगहों पर हो रहे प्रदर्शन
बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर टी राजा बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच 23 अगस्त को भी उनके खिलाफ भारी प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में टी राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

कल ही मिली थी जमानत
इस मामले में टी राजा को कल ही यानी बुधवार को जमानत मिली थी। लेकिन तनाव बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका केस लड़ने वाले वकील करुणा सागर ने दावा किया कि उन्हें धमकी भरी कॉल मिल रही है। जिसमें बताया गया कि एक कॉल यूएई से भी आई है।

मुस्लिम समाज में जबरदस्त रोष
नूपुर शर्मा के बाद टी राजा सिंह ने पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान दिया है। उनके खिलाफ 22 अगस्त की देर शाम तेलंगाना के साउथ जोन में जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था। विरोध-प्रदर्शन और लोगों की नाराजगी को देखते हुए साउथ जोन पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

तेलंगाना कांग्रेस के नेता ने दिया विवादित बयान
इस विवादित बयान को लेकर मुस्लिम समाज में टी राजा सिंह के खिलाफ जबरदस्त रोष है। वहीं विपक्षी पार्टियां इस मामले को भुनाने में लगी हैं। तेलंगाना कांग्रेस के नेता फिरोज खान ने इस पूरे मामले को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं तेलंगाना के हर मुसलमान से कहना चाहता हूं कि अगर टी राजा कहीं भी दिखे तो उसे बुरी तरह से पीटना है।

'हाथ में लें कानून'
फिरोज खान ने एक वीडियो रिलीज कर कहा है कि मैं अपने मुस्लिम भाइयों से यह अपील करना चाहता हूं कि कानून को अपने हाथ में लें और टी राजा के खिलाफ मोर्चा खोल दें और अगर वो कहीं नजर आता है तो उसे बुरी तरह से पीटें।
यह भी पढ़ें- पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा पर भड़का पाकिस्तान, मोदी सरकार से की ये अपील












Click it and Unblock the Notifications