'पृथ्वी शॉ नशे में था, नहीं जानती थी कि वह कौन है', क्रिकेटर से लड़ाई के बाद कोर्ट में बोलीं सपना गिल

Prithvi Shaw and Sapna Gill fight: सपना गिल पर पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने को लेकर पूरा विवाद हुआ है।

Prithvi Shaw and Sapna Gill fight

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-एक्ट्रेस सपना गिल के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला बढ़ता ही जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के मुताबिक क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार सपना गिल ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि वह क्रिकेटर को नहीं जानती थीं और उन्होंने कभी भी उनके साथ सेल्फी के लिए नहीं कहा। सपना गिल को शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

'मैंने सेल्फी लेने के लिए कोई डिमांड नहीं किया...'

'मैंने सेल्फी लेने के लिए कोई डिमांड नहीं किया...'

इस दावे के साथ कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ से सेल्फी लेने की मांग की थी। इस बात को लेकर सपना गिल ने कहा, ''मैं उसे नहीं जानती हूं न ही मैंने उसे कभी देखा था। मैंने कभी उनके साथ सेल्फी के लिए नहीं कहा था।'' प्रभावित व्यक्ति ने दावा किया कि पृथ्वी शॉ और उसके दोस्त ने उसे पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए कहा, सॉरी कहा और चला गया।

'केस एक दिन बाद क्यों दर्ज की गई...?

'केस एक दिन बाद क्यों दर्ज की गई...?

सपना गिल के वकील की ओर से मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए दलील दी गई थी कि पृथ्वी शॉ को शराब की आदत है और इसीलिए बीसीसीआई ने उन पर प्रतिबंध लगाया है। वकील ने कहा, ''सपना ने 50,000 रुपये देने और मामला खत्म करने जैसा कुछ नहीं कहा था। इसका कोई प्रमाण नहीं है। सपना रसूखदार है, 15 घंटे बाद पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के जरिए पुलिस में शिकायत करवा देते हैं...उसी दिन क्यों नहीं की गई?'

सपना गिल ने कहा- 'मेरे दोस्त ने सेल्फी के लिए कहा था...'

सपना गिल ने कहा- 'मेरे दोस्त ने सेल्फी के लिए कहा था...'

सपना गिल ने कहा, ''मेरे दोस्त ने पृथ्वी शॉ से सेल्फी के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि वह एक क्रिकेटर है। हम सिर्फ दो थे और पृथ्वी शॉ अपने आठ दोस्तों के साथ था। यह सब गलत है कि उन्होंने होटल में खाना खाया, हम क्लब में पार्टी कर रहे थे और वह नशे में था। पुलिस ने हमें मामले को खत्म करने के लिए कहा।'' सपना गिल के वकील ने मीडिया से कहा कि पृथ्वी शॉ के आरोप झूठे हैं।

'पृथ्वी शॉ के लगाए गए सारे आरोप गलत है...'

'पृथ्वी शॉ के लगाए गए सारे आरोप गलत है...'

सपना गिल के वकील ने कहा, ''आज, हमने अपना पक्ष अदालत में रखा कि पृथ्वी शॉ द्वारा लगाए गए आरोप सभी गलत हैं। अगली सुनवाई में, हम सपना की न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे और जैसे ही अदालत इसे मंजूर करेगी, हम जमानत की अपील करेंगे, पुलिस ने धारा 387 जोड़ दी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+