VIDEO: सपना चौधरी को भीड़ में से शख्स ने दी चुनौती, डांस ऐसा कि पकड़ लेंगे पेट

यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दर्शकों की भीड़ में से एक शख्स चुनौती दे रहा है। इस शख्स को देखकर सपना चौधरी भी हैरान रह गईं।

नई दिल्ली। रिएलिटी शॉ बिग बॉस से लौटने के बाद हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का जलवा बरकरार है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके स्टेज शो धूम मचाए हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके डांस के वीडियो जमकर तहलका मचा रहे हैं। इस बीच यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें दर्शकों की भीड़ में से एक शख्स चुनौती दे रहा है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

सपना चौधरी ने जोड़े हाथ

सपना चौधरी ने जोड़े हाथ

यह वीडियो हरियाणा के झज्जर जिले का है, जहां पिछले दिनों सपना चौधरी का डांस शो था। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही डांस करने के लिए स्टेज पर आईं तो भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उन्हें चुनौती देने के अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया। पहले तो सपना कुछ समझ नहीं पाई लेकिन इसके बाद उनकी हंसी छूट गई।

हंसते हंसते सपना का बुरा हाल

हंसते हंसते सपना का बुरा हाल

सपना चौधरी के डांस के दौरान वो शख्स भी अजीबोगरीब तरीके से डांस करता रहा। उधर वो शख्स डांस कर रहा था और इधर सपना चौधरी अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थीं। आखिरकार सपना चौधरी ने उस शख्स के हाथ जोड़ लिए। ये देखकर स्टेज पर मौजूद बाकी लोगों की भी हंसी छूट गई। आपको बता दें कि यूट्यूब पर सपना चौधरी के डांस वीडियो को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त दीवानगी है।
देखिए वो वीडियो:-

सोशल मीडिया पर हिट हुआ वीडियो

यूट्यूब पर म्यूजिक कंपनी सोनोटेक हरियाणवी ने 12 मार्च को इस वीडियो को अपलोड किया है। इस वीडियो को अभी तक 2,383,726 लोग देख चुके हैं। बिग बॉस में बिजी रहने के कारण सपना चौधरी के चाहने वालों को उनके डांस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। सपना चौधरी ने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था। वहां अर्शी खान से उनका झगड़ा भी काफी सुर्खियों में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+